Google Analytics —— Meta Pixel

Enforcement Directorate : बेटे से मिलने ED ऑफिस पहुंचे भूपेश बघेल, बेटी-बहू भी साथ

Enforcement Directorate : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। चैतन्य को 18 जुलाई को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रहीं।

22 जुलाई तक ED रिमांड पर रहेगा चैतन्य

चैतन्य बघेल को कोर्ट ने 22 जुलाई तक ईडी रिमांड पर भेजा है। रायपुर के ईडी ऑफिस के एक कमरे में उन्हें रखा गया है, जहां अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। मुलाकात के बाद भूपेश बघेल रविवार रात नई दिल्ली रवाना होंगे।(Enforcement Directorate )

बघेल बोले- राजनीति में नहीं है बेटा, फिर भी गिरफ्तारी

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उसे ईडी (Enforcement Directorate ) ने गिरफ्तार किया गया। पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विधायक देवेंद्र यादव को भी निशाना बनाया गया है। अब मेरा बेटा टारगेट किया जा रहा है। 

‘पप्पू बंसल के बयान पर हुई गिरफ्तारी’

भूपेश बघेल ने कहा कि शराब घोटाले में आरोपी पप्पू बंसल खुलेआम ईडी (Enforcement Directorate ) और ईओडब्ल्यू के दफ्तर आ-जा रहा है। उसके बयान के आधार पर मेरे बेटे को बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार कर लिया गया। अडाणी के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिल रही है।

22 जुलाई को चक्काजाम का ऐलान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी (Enforcement Directorate ) की यह कार्रवाई डराने की राजनीति है। यदि बड़े नेताओं को निशाना बनाया जा सकता है, तो कार्यकर्ताओं को भी डराने का प्रयास किया जा रहा है। 22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशभर में हाईवे पर चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें… Raigarh contractor blacklisted: घटिया सड़क निर्माण पर सख्ती, रायगढ़ में ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड, 23 लाख की अमानत राशि राजसात

Back to top button
error: Content is protected !!