Google Analytics —— Meta Pixel

International Yoga Day : गरियाबंद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा होंगे शामिल, ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

International Yoga Day 2025: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2025) के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में गरियाबंद में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार राजस्व मंत्री वर्मा अब महासमुंद की जगह गरियाबंद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन 21 जून को सुबह 5ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘योग संगम-हरित योग’’ तय की गई है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, कलेक्टर, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन व दिव्यांगजन सहित आमजन बड़ी संख्या में सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े :- पाटेश्वर आश्रम में माता कौशल्या धाम का निर्माण अंतिम चरण में, 2026 में होगा भव्य लोकार्पण

गरियाबंद में योग दिवस का आयोजन जिले में स्वास्थ्य, एकता और जागरूकता का संदेश देगा। इस आयोजन के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे निरोग और स्वस्थ समाज का निर्माण सुनिश्चित हो सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मुख्य समारोह प्रातः 5ः30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2025) के मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 5ः30 बजे सभी प्रतिभागियों का आगमन एवं प्रातः 6ः00 बजे गणमान्य अतिथियों का आगमन होगा। प्रातः 6ः10 बजे से 6ः30 बजे तक योग प्रदर्शन व मुख्य अतिथि का भाषण होगा तथा प्रातः 6ः30 बजे से 7ः00 बजे तक योग संबंधी गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!