Google Analytics —— Meta Pixel

ACB trap case : जगदलपुर में PWD EE के घर ACB की रेड, 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ACB trap case : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार को ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी उनके सरकारी आवास साकेत कॉलोनी में की गई।

यह भी पढ़ें :- International Yoga Day : गरियाबंद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा होंगे शामिल, ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

मामले में ठेकेदार रमेश यादव ने EE अजय कुमार पर बिल भुगतान के एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इससे परेशान होकर उन्होंने ACB में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। शुक्रवार को ठेकेदार ने अभियंता के सरकारी आवास में रकम सौंपी। उसी समय ACB की टीम ने EE अजय कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया। (ACB trap case)

सरकारी आवास और दफ्तर की तलाशी

ACB की टीम फिलहाल अभियंता के सरकारी आवास और दफ्तर में तलाशी अभियान चला रही है। इसमें दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच के दौरान कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। (ACB trap case)

ACB अधिकारी ने दी जानकारी

जगदलपुर ACB के डीएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि प्रार्थी रमेश यादव की शिकायत के आधार पर रिश्वतखोरी का मामला पकड़ा गया। सत्यापन के बाद रेड की कार्रवाई की गई और अभियंता को 2 लाख रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। (ACB trap case)

Back to top button
error: Content is protected !!