Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

रिक्शेवाले की बेटी ने ‘Gully Girl’ के नाम से मचाई धूम, बन गई स्टार रैपर

मुंबई : रैपर्स संगीत और अपने शब्दों की मदद से समाज को स्ट्रॉन्ग मैसेज देते हैं। वहीं जब से रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय सामने आई हैं तब से रैपर्स को सुनने वालों की तादाद बढ़ गई है। फिल्म में रणवीर कपूर ने एक लड़के की कहानी को बयां किया था, लेकिन असल जिंदगी में रिक्शेवाले की बेटी आज किसी स्टार से कम नहीं है

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 13, 14 दिसम्बर और जिला स्तर पर 15 एवं 16 दिसम्बर को होगा आयोजित

लोग उसे ‘गली गर्ल’ के नाम से जानते हैं। दरअसल हम 15 साल की सानिया मिस्त्री के बारे में बात कर रहे हैं। एक रिक्शेवाले की बेटी का रैप के प्रति जबरदस्त पैशन जिसके कारण आज रैप गाकर गलियों में फेमस हो गई है।

इसे भी पढ़े : देश और दुनिया की चर्चा में है विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल, जन-जीवन में एक नई ताजगी और ऊर्जा का हुआ संचार

सानिया मिस्त्री 11वीं कक्षा में पढ़ती है। सानिया पिछले 3 सालों से रैप कर रही है। उसके पिता रिक्शा चलाते हैं और उसकी मां परिवार के पालन-पोषण के लिए घर-घर जाकर काम करती है। सानिया के पास तो खुद का फोन भी नहीं है जिससे वो अपने रैप के वीडियोज बना ले। वो अपने वीडियोज बनाने के लिए दोस्त के फोन की मदद लेती है। सानिया अपने आस-पास के लोगों की और खुद की गरीबी देखकर ही रैप करने के लिए प्रेरित हुई हैं। वे गरीब जनता की परेशानियों को अपने रैप के जरिए परफॉर्म कर के बताती हैं।

https://www.instagram.com/tv/CVuuyT3lhd7/?utm_source=ig_web_copy_link

Back to top button
error: Content is protected !!