Google Analytics —— Meta Pixel

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला हुआ आयोजित

दंतेवाड़ा : सड़क सुरक्षा (Road safety) के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा यातायात पुलिस एवं महिला सेल की टीम ने एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावांगा में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में सोमवार, 8 सितम्बर को सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े :- AIIMS को मिला पहला भ्रूण दान, मेडिकल रिसर्च में खुलेगा नया अध्याय, पढ़े पूरी खबर

प्रहलाद साहू
प्रहलाद साहू

कार्यक्रम (Road safety) की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने यातायात टीम एवं अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात यातायात प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का महत्व, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यात्रा के उपाय विस्तार से बताए। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

टीम ने ‘राहगीर योजना’ की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सड़क पर दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और सहयोगी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इसके बाद महिला सेल प्रभारी आशा सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव संबंधी अहम जानकारियाँ दीं। साथ ही ‘अभिव्यक्ति एप’ के उपयोग और महत्व के बारे में बताया, जो किसी भी अप्रिय परिस्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने का प्रभावी साधन है।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अंत में प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने यातायात पुलिस टीम एवं महिला सेल को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। (Road safety)

Back to top button
error: Content is protected !!