Chhattisgarh Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, पीसीसी चीफ बैज की रेकी का आरोप, देखें LIVE

Chhattisgarh Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. सदन शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के विधायकों नेनारेबाजी की.
यह भी पढ़े :- Agra Suicide Case : पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड, कहा- प्लीज मर्दों के बारे में सोचो
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्षी विधायकों को नारे बाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई है। (Chhattisgarh Budget Session)
यह भी पढ़े :- बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 18 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, 5 नक्सलियों ने डाले हथियार
जैसे ही सदन दोबारा शुरू हुआ, फिर से हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि दंंतेवाड़ा से पुलिस बुलाकर कांग्रेस अध्यक्ष के घर की निगरानी करायी जा रही है। क्या रायपुर में पुलिस की कमी हो गयी। विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार समझाने के बाद भी कांग्रेसी विधायक नही माने।
सभी विधायक हंगामा करते हुए गर्भगृह में पहुंच गये, जिसके विधानसभा की प्रक्रिया के मुताबिक सभी को निलंबित कर दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही सभी का निलंबन रद्द कर दिया गया। हालांकि कांग्रेस विधायक सदन में नहीं लौटे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन आज शुक्रवार 28 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। जो साय सरकार के एक पूरे वित्त वर्ष 24-25 के कामकाज पर आधारित होगा। पिछला सर्वेक्षण बघेल सरकार के 9 और साय के 4 माह का था। (Chhattisgarh Budget Session)



