Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यानी 2 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है, जो दोपहर 3 बजे से नया रायपुर के महानदी मंत्रालय भवन में शुरू होगी। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। निकाय चुनाव की अटकलों के बीच हो रही इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। चर्चा है कि इस बैठक में निकाय चुनाव से जुड़े कई फैसले लिए जा सकते हैं। 6 दिन के भीतर ये दूसरी कैबिनेट बैठक हो रही है। इससे पहले 26 नवंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया स्मार्ट पुलिसिंग का मंत्र, कहा- डबल AI का करें इस्तेमाल

26 नवंबर की बैठक में लिए गए फैसले

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई थी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राज्य में मक्का फसल तथा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत दलहन-तिलहन और रबी विपणन मौसम 2025-26 में चना, मसूर, सरसों के उपार्जन के लिए नेफेड और एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिपरिषद ने महत्वपूर्ण फैसला लिया। (Sai Cabinet Meeting)

25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का था प्रावधान

इसके तहत भारत सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से आवश्यकतानुसार सीधे बीज क्रय किया जा सकेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज और कृषि विकास निगम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार क्रय नियम 2002 के नियम 4 में छूट देने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पम्प स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2023 में परियोजना विकासकर्ता को वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की तिथि से पहले पांच सालों के लिए हर साल 1 लाख रुपए प्रति मेगावाट की दर से लिए जाने वाले हरित ऊर्जा विकास शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। हरित ऊर्जा शुल्क में हर पांच साल के बाद 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी प्रावधान था, जिसे भी समाप्त कर दिया गया है। इससे राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। (Sai Cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!