
Sai Government on Bhupesh: छत्तीसगढ़ में CBI की कार्रवाई को लेकर सियासत जारी है। इस बीच CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है। इस बात से पूरा देश वाकिफ है। कुछ आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। इसी जांच के तहत CBI ने छापेमारी की है।
यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश के घर CBI की कार्रवाई पूरी, बघेल ने कहा- PM मोदी के भाषण के कंटेंट के लिए मारे गए छापे
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे उस समय कई बड़े-बड़े घोटाले हुए। उन घोटाले की जांच सीबीआई और ED लगातार कर रही है। जांच क्रमशः आगे बढ़ रही है। जांच के क्रम में ही CBI ने छत्तीसगढ़ में लगभग 50 से ज्यादा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। इसमें कुछ IPS अफसर है। कुछ अन्य अफसर है। कुछ राजनेता भी है। इसलिए सीबीआई की यह जो कार्रवाई है वो सामान्य जांच की प्रक्रिया के तहत किया गया है। यह जांच के कंटीन्यूअस प्रक्रिया का एक हिस्सा है। (Sai Government on Bhupesh)
छापे किसी एक व्यक्ति के घर पर नहीं हुआ: साव
डिप्टी CM साव ने कहा कि छापे किसी एक व्यक्ति के घर पर नहीं हुआ। इतने सारे लोगों के ठिकानों पर छापे पड़े हैं, इसलिए इसे राजनीति से जोड़ना सही नहीं है। कांग्रेस हर बार जब ऐसी कार्रवाई होती है तो इसे राजनीति से जोड़ देती है। ED और CBI एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो राजनीतिक आधार पर कार्रवाई नहीं करती है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को CBI और ED जांच पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष खुद सदन में कई मामलों में CBI जांच की मांग कर चुके हैं। उन्हें ED और CBI पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों होंगे, जिनको विश्वास नहीं होगा, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे विषय हैं, जिस पर CBI जांच की मांग की थी। (Sai Government on Bhupesh)
मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस को घेरा
वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि CBI की जांच होती है तो सहयोग करना चाहिए। दुर्भाव से कार्य करने वाली बात नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय एजेंसियां है, भ्रष्टाचार को संज्ञान में लेकर जांच करती हैं। इसके पहले चुनाव से पहले कार्रवाई की बात बोलते थे, अभी तो कोई चुनाव नहीं है। ये सब राजनीति से प्रेरित बातें हैं। सबको सहयोग करना चाहिए। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि अगर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यूं रहे है। CBI स्वतंत्र जांच एजेंसी है और फाइंडिंग के आधार पर ही अपनी जांच कर रही है। कांग्रेस अब इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। (Sai Government on Bhupesh)