मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हुए CM विष्णुदेव साय, कहा- जनता के बीच छाती ठोक कर जाएं कार्यकर्ता

Sai Shift CM House: छत्तीसगढ़ में साय सरकार के 3 महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर CM विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हुए, जहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशल्या साय, भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत तमाम मंत्री, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने 3 महीने के सरकार के कामकाज को लेकर अपनी बात रखी। CM साय ने कहा कि मेरा यह संकल्प था कि प्रदेश के 18 लाख जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्की छत का इंतजाम करने के बाद ही मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करूं। इस संकल्प को पूरा करने के बाद सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से गृह प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें:- साय सरकार के तीन महीने पूरे, मोदी की इन गारंटियों पर लगी मुहर

उन्होंने कहा कि यह निवास प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का घर है, जिसके दरवाजे सदैव खुले हैं। जब भी मन करे आइए, सबका स्वागत है। CM साय ने कहा कि अभी सरकार को सिर्फ 3 महीना हुआ है, लेकिन हमारी सरकार ने बहुत बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री के विश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। 12 हजार करोड़ से ज्यादा के राज्यांश की व्यवस्था हम प्रधानमंत्री आवास के लिए कर चुके हैं। अगले महीने से मकान बनने शुरू हो जाएंगे। केंद्रांश भी मिलना शुरू हो जाएगा। 2 साल का बकाया बोनस भी 3700 करोड़ का हमने किसानों को दिया। 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदने का वादा भी हमने पूरा कर दिया है। 13 हजार 320 करोड़ अंतर की राशि भी दी गई। (Sai Shift CM House)

CM साय ने कहा कि मोदी की गारंटी का एक और वादा पूरा करते हुए 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 655 करोड़ से ज्यादा की राशि दी गई। हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। रामलला दर्शन योजना भी हमने वादे के मुताबिक शुरू किया है। दो ट्रेन जा चुकी है। हर हफ्ते ट्रेन रवाना होगी। मीसा बंदियों को सम्मान निधि देने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। उन्हें पिछले 5 साल की राशि भी देंगे। मोदी की सारी गारंटी हमारी सरकार पूरी करती जा रही है। चरण पादुका योजना फिर से शुरू होगी। हम तेंदूपत्ता साढ़े 5 हजार में खरीदेंगे, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच में छाती ठोक के जाएं, क्योंकि सरकार ने 3 महीने में मोदी की गारंटी को पूरा करके दिखाया है। इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतनी है। (Sai Shift CM House)

Related Articles

Back to top button