सक्ती वेदांता प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, आंकड़ा 22 पहुंचा
सक्ती। जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के प्लांट में हुए भीषण हादसे में एक और घायल मजदूर की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
यह भी पढ़े :- महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- सरकार की आरक्षण लागू करने की मंशा नहीं, सिर्फ चुनावी रणनीति
जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसे मजदूर सुब्रोतो जेना (करीब 80–90 प्रतिशत झुलसे) ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इससे पहले मध्यप्रदेश के मजदूर किस्मत अली की रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 14 का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
घटना के बाद डभरा थाना में कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित प्रबंधन और 10 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रारंभिक जांच में औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गंभीर लापरवाही के संकेत पाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर फटने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि चेतावनियों के बावजूद काम जारी रखा गया और मशीनों के रखरखाव व संचालन में भारी अनियमितताएं बरती गईं।
प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



