छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, आदेश जारी

Salary to Striking Employees: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा। इसे लेकर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक को अगली कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़ताल अवधि 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक की अनुपस्थित अवधि का वेतन दिया जाएगा। हड़ताल के समय को छुट्टी के तौर पर लिया जाएगा और सभी को वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के टॉप नक्सल कमांडर के घर पहुंचे सुकमा SP, हिड़मा की मां से की मुलाकात

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों ने 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक हड़ताल की थी। 4 जुलाई 2023 को प्रदेश के सभी अस्पतालों में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। करीब 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल से कई स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। (Salary to Striking Employees)

यह भी पढ़ें:- 25 फरवरी को मंडी बोर्ड के लिए भर्ती परीक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संभावित तिथि जारी

BJP सरकार दे रही वेतन

रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, नेत्र सहायक अधिकारी ओटी टेक्नीशियन,स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय, आया बाई सभी हड़ताल पर थे। रेगुलर स्टाफ की कमी के कारण सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ रहा था। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 24 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया था। साथ ही तब के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की हड़ताल खत्म की। तब डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया था। अब भाजपा की सरकार हड़ताल के वक्त का वेतन भी दे रही है। (Salary to Striking Employees)

Related Articles

Back to top button