सलीम खान का दावा- सलमान ने नहीं की काले हिरण की हत्या, नहीं मांगेगा माफी…
Salman Khan Case : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में जांच चल रही है. बाबा सिद्दीकी एक्टर सलमान खान के बेहद करीबी रहे हैं. वहीं, सलमान खान को भी दोबारा रंगदारी आदि की धमकियां मिलने लगी हैं. इस बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताय कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार परेशान है।
सलमान खान के पिता सलीम खान ने दावा किया है कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया था. धमकियों से उनका पूरा परिवार परेशान है. सलीम खान ने सलमान की चैरिटी संस्था Being Human के माध्यम से हजारों लोगों की मदद का भी जिक्र किया, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh IFS आफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री, कही ये बात..
इस पर अब बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को ‘एक नंबर का झूठा’ बताते हुए कहा कि यह खान परिवार का दूसरा अपराध है।
वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसको लेकर सलीम खान ने कहा था कि यह रंगदारी का मामला है. इस पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा, “ना तो हमारे समाज को उसका पैसा चाहिए ना हमें ना ही लॉरेंस बिश्नोई को उसके हराम के पैसे नहीं चाहिए, लेकिन सलीम खान के इस तरह का बयान से समाज को आहत किया है. बिश्नोई समाज के प्रति सलमान खान के परिवार का यह दूसरा अपराध है। (Salman Khan Case)
मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई धमकियों की सत्यता की पुष्टि कर रही है। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने अतिरिक्त एहतियात बरतने की तैयारी की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बता दें यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है, जिसमें बिश्नोई गिरोह का सलमान खान पर गुस्सा मुख्य रूप से काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा हुआ है, जिसे बिश्नोई समुदाय अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ मानता है। (Salman Khan Case)



