Google Analytics —— Meta Pixel

Salman Khan Death Threat : सलमान खान को फिर जान से मारने की मिली धमकी, करोड़ों की मांगी फिरौती

Salman Khan Death Threat : लीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा मैसेज मिला. मैसेज भेजने वाले ने 2 करोड़ रुपए की मांग की है. मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह सलमान खान को जान से मार देंगे. इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 354(2) और 308(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े :- रायपुर रेलवे स्टेशन में युवक की हत्या, चाकू से गला रेतकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि मैसेज करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न मिलने पर सलमान खान को मारने की धमकी दी। इस वाक्या के बाद पुलिस ने तुरंत इस अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 354(2), 308(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। (Salman Khan Death Threat)

इससे पहले भी एक शख्य को किया गिरफ्तार

इससे पहले जब सलमान खान को मारने की धमकी वाला मैसेज आया था तब पुलिस, ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस बांद्रा पहुंची और वहां से नोएडा पहुंची थी। धमकी देनेवाले आरोपी युवक की पहचान 20 साल के मोहम्मद तैयब अंसारी के रूप में हुई।

जीशान सिद्दीकी को भी दी धमकी

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी मोहम्मद तैयब दिल्ली में रहता है और उसने ही फोन पर सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने फोन को जब्त किया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस अब आरोपी के फोन को खंगाल रही है और पता लगा रही है कि आरोपी ने ऐसे और कितने कॉस किए है और उसके सारे कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है। (Salman Khan Death Threat)

Back to top button
error: Content is protected !!