Salman Khan Threat : सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा… फिर मिली जान से मारने की धमकी
Salman Khan Threat : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर धमकी दी गई है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया है. मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. इस मैसेज में सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि इसको हल्के में ना ले वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की पुरानी रंजिश
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की दुश्मनी काफी पुरानी है. यह गैंग अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहता है. कुछ महीने पहले लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने उनके घर के बाहर फायरिंग भी की थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या को भी सलमान से जोड़कर देखा जा रहा है. बाबा सिद्दीकी सलमान खान के अच्छे दोस्त थे. सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं.
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग ने हत्या बाबा सिद्दीकी की है लेकिन डराया सलमान खान को है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक्टर के परिवार की तरफ से करीबियों और दोस्तों से अनुरोध किया गया है कि वो एक्टर से मिलने ना जाएं. ये फैसला उनकी सुरक्षा को लेकर लिया गया है.
सुलह करवाने का दावा
सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस को ये धमकी भरा मैसेज (Salman Khan Threat) व्हाट्सएप नंबर पर आया है. जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ सलमान खान की दुश्मनी खत्म कराने के लिए 5 करोड़ मांगे गए हैं. साथ ही ये भी कहा कि अगर वो इसे हल्के में लेगा को सलमान खान का हाल करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा. इस धमकी भरे मैसेज ने अफरा तफरी मचा दी है. (Salman Khan Threat)
बता दें कि हाल ही में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. उन्हें अब Y+ सिक्योरिटी दी गई है. इसके बाद उनकी सुरक्षा में करीब 25 सुरक्षाकर्मी लगे रहेंगे. इनमें करीब 2 से 4 NSG कमांडो और पुलिस सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा उनके साथ दो से तीन गाड़ियां रहेंगी, जिसमें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी शामिल होगी.



