Google Analytics —— Meta Pixel

आज भिलाई दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में होंगे शामिल

CM Sai Bhilai Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। CM साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें:- Salman Khan Threat : सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा… फिर मिली जान से मारने की धमकी

वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज दोपहर एक बजे राजधानी रायपुर के हॉटल सायाजी में श्रम विभाग की ओर से आयोजित सेमीनार में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे खुर्सीपार भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री देवांगन भिलाई से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे शंकर नगर रायपुर स्थित निवास पहुंचेंगे। कैबिनेट मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होकर रात 8.30 बजे दर्री स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे। (CM Sai Bhilai Tour)

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 

बता दें कि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से जिला जशपुर के मयाली नेचर कैंप में आयोजित की गई है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 अक्टूबर को आयोजित होनी थी। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 18 अक्टूबर यानी आज किया जाएगा। उपचुनाव के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। (CM Sai Bhilai Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!