Google Analytics —— Meta Pixel

आजीविका के लिए आयमूलक गतिविधियों को दें बढ़ावा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Minister Netam on Livelihood: आदिम जाति-अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास और कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर दौरे के दौरान शासकीय उद्यान रोपणी और कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी में लगाए गए पौधों और पौधे विकसित किए जाने की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने यहां सीडलिंग यूनिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने उद्यान की साफ-सफाई रखने, ज्यादा पौधों का उत्पादन करने और उद्यानिकी फसल ज्यादा से ज्यादा लेने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:- आज भिलाई दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में होंगे शामिल

उन्होंने केंद्र में लगाए गए धान, उड़द, गन्ने, हल्दी आदि का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पिछले सीजन में धान उत्पादन की भी जानकारी ली। मंत्री नेताम ने आजीविका के लिए आयमूलक गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही कुक्कुट पालन इकाई, बत्तख सह मछली पालन इकाई, दुग्ध उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने कृषि महाविद्यालय फार्म का भी अवलोकन किया। मंत्री नेताम ने कृषक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पशु सखियों के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। (Minister Netam on Livelihood)

पशु सखियों से ली काम की जानकारी

मंत्री रामविचार नेताम ने दीदियों से कार्य की जानकारी ली, दीदियों ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बिहान के माध्यम से पशु सखी के रूप प्रशिक्षण लिया। उन्होंने बताया कि अब वे स्वयं पशुओं के टीकाकरण के साथ प्राथमिक इलाज भी कर लेती हैं। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि आप बेहतर कार्य कर रही है। घर परिवार सम्हालने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गई है। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर सुकर फार्म खोलें, इसमें शासन का पूरा सहयोग रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि मुर्गी फार्मिंग में भी अच्छा लाभ हो सकता है, इसकी भी तैयारी करें। कड़कनाथ तैयार करने यूनिट लगाएं और ट्रेनिंग शुरू करें। (Minister Netam on Livelihood)

Back to top button
error: Content is protected !!