Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Sand Mafia : रेत माफिया ने ग्रामीणों पर चलाई गोली, दो घायल, अवैध खनन रोकने को लेकर विवाद

Chhattisgarh Sand Mafia : प्रदेश के राजनांदगांव में रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। जिल के बसंतपुर थाना अंतर्गत आने वाले मोहड़ गांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिसबल की टीम गांव में मौजूद है।

यह भी पढ़े :- Tatkal Ticket Rules 2025: 1 जुलाई से बदलेंगे तत्काल टिकट के नियम: आम यात्रियों को राहत, एजेंटों पर सख्ती

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेत माफिया (Chhattisgarh Sand Mafia) और ग्रामीणों के बीच रेत निकालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद माफिया ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गांव में तनाव का माहौल है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गई है। गोली चलाने का आरोप ग्रामीणों ने पार्षद संजय रजक पर लगाया है।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि गोली क्यों चली और किसने चलाई है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि गोली चलाना कंफर्म है या नहीं। इसके जांच की जाएगी।

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ के शिवनाथ नदी से रेत निकालनी जा रही थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। गांव में तनाव की स्थिति घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस की जांच जारी है। गोली चलाने वालों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बड़े मुश्किल से आरोपियों को गांव से बाहर निकाल पाई है। ग्रामीणों का कहना है की रेत निकालने के दौरान गोली चलाई गई है, पुलिस का कहना है की गोली चलाने की बात कंफर्म नहीं है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। (Chhattisgarh Sand Mafia)

Back to top button
error: Content is protected !!