Sanjauli Mosque Case: मस्जिद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
Sanjauli Mosque Case : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी संजौली पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सब्जी मंडी के पास मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया गया है। सड़क पर धरने पर प्रदर्शनकारी बैठ गए हैं। वहीं संजौली इलाके में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। जिसमे कई लोगों के घायल होने की भी खबर हैं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस ने संजौली के आसपास भारी पुलिस बल लगाए गए थे। 11 बजे प्रदर्शन का समय तय किया गया था। लेकिन पुलिस ने किसी संजौली में दुकानें और अन्य लोगों को हटा दिया। हिंदू नेता कमल गौतम संजौली चौक पर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें समर्थकों सहित डिटेन कर लिया। इसके बाद ढली की तरफ से पुलिस ने दोनों टनलों को बंद कर दिया तो प्रदर्शनकारी ढली सब्जी मंडी पर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए औऱ ऊपर से आगे बढ़े। लेकिन इस बीच पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल एक शख्स ने कहा कि यह अस्मिता की लड़ाई है और इसलिए संजौली के सभी लोग यहां पर पहुंचे। यह हिंदू मुस्लिम का विवाद नहीं है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमने कहा था कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, हमें शांति से धरना देने की इजाजत मिलनी चाहिए थी। (Sanjauli Mosque Case)
जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल
संजौली मस्जिद निर्माण पर विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है और यहां कभी भी किसी समुदाय को लेकर तनाव नहीं रहा है। हाल ही में हुई घटना के कारण स्थिति और खराब हो गई है। हमने सभी रेहड़ी-पटरी वालों के पहचान के लिए रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बनाई थी। (Sanjauli Mosque Case)



