Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में जोरदार भूकंप, यूपी से कश्मीर तक कांपी धरती
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है।
यह भी पढ़े :- Sanjauli Mosque Case: मस्जिद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
भूकंप के झटके इस्लामाबाद और लाहौर में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया था। पाकिस्तान में इसका केंद्र था और इसकी गहराई 33 किमी थी। यह जानकारी सिस्मो डॉट जीओवी की साइट पर भी मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए. लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, मियांवाली और भक्कर जैसे शहरों पर भी इसका असर महसूस हुआ. लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए.
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि पाकिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था. इससे पहले 29 अगस्त को इस्लामाबाद, रावलपिंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जून में भी पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब इस्लामाबाद, रावलपिंडी में धरती हिली थी. इससे पहले जून महीने की शुरुआत में कराची में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. (Earthquake in Delhi-NCR)
दो हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके
दिल्ली-एनसीआर में दो हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले 29 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में धरती हिली थी. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें कुछ सेकंड तक आए भूकंप के झटकों के दौरान पंखे, कुर्सियां और अन्य चीजें हिलती हुई दिखाई दीं. (Earthquake in Delhi-NCR)
अगर भूकंप आए तो क्या करें और क्या न करें
- अगर भूकंप आए और झटके महसूस हो तो आप घर में मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
- अगर आप हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप आने पर घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो इमारत के नीचे आएं.
- भूकंप आने पर इमारतों या किसी बड़े आकार की चीजों से दूर रहें.
- अगर भूकंप आए तो लिफ्ट का यूज न करें. .
- बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
- भूकंप के दौरान आप ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. वाहन किसी खुली जगह पर खड़ी करें.
- घर के सभी बिजली स्विच, गैस, लाइट आदि को बंद कर दें.
- भूलकर भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास ना खड़े हों. खासकर शीशे की खिड़कियां, दरवाजों से दूर ही रहें. इनके टूटने का खतरा रहता है.
- भूकंप के झटके बंद हो जाएं तो तुरंत घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें. कई बार ये झटकों से क्रैक हो जाते हैं, जो पता नहीं चलता है.



