Google Analytics —— Meta Pixel

तारा कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर साव का पलटवार, बोले- झूठ और भ्रम फैला रही कांग्रेस

रायपुर। तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CGMDC) की ओर से स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। CGMDC ने पूरे मामले में संबंधित पक्षों की भूमिका को लेकर जानकारी सार्वजनिक की है। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी मामले की सच्चाई स्वीकार नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है।

सेवा संकल्प अभियान पर भी कांग्रेस को घेरा

‘सेवा संकल्प अभियान’ के शासकीयकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी उपमुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और आम लोगों को अभियान से जोड़ने वाला कार्यक्रम कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

गणेश पंडालों की व्यवस्था को लेकर निर्देश

गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को पंडालों में सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान साव ने सनातन धर्म के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म के बारे में उपदेश देने से पहले अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और उसका गठबंधन ऐसी पार्टियों के साथ है, जो सनातन का विरोध करती हैं।

यह भी पढ़े :- एशिया कप फाइनल में भारत का दबदबा, बल्ले से शेफाली-स्मृति का धमाका, गेंद से श्री चरणी का कहर, बने कई रिकॉर्ड   

Back to top button
error: Content is protected !!