Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

Sao Meet Kapil Dev: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत को पहला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान, पूर्व क्रिकेटर कप्तान और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव से मुलाकात की। नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में हुई मुलाकात के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बता दें कि डिप्टी CM साव इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें:- मजदूर की मेधावी बिटिया का हुआ सिपेट में चयन, श्रम कार्ड से मिला लाभ

उन्होंने 27 अगस्त को नई दिल्ली के द्वारका स्थित राज्य के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की थी। साव ने इस दौरान उनसे चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ निवास का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था। डिप्टी CM साव अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य से जुड़े विषयों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। (Sao Meet Kapil Dev)

उन्होंने हॉस्टल में निवासरत छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी हमारे राज्य का भविष्य हैं। सरकार आप लोगों की शिक्षा और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें और राज्य के विकास में योगदान दें। राज्य शासन उनके लिए यहां सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों की शिक्षा और उनके भविष्य के प्रति गंभीर है और इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है। उप मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं और चुनौतियां भी साझा की। (Sao Meet Kapil Dev)

साव ने उनकी समस्याओं को दूर करने तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुनिश्चित किया कि छत्तीसगढ़ से दिल्ली आने वाले नागरिकों और अधिकारियों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने छत्तीसगढ़ निवास के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए निर्देशित किया। डिप्टी CM साव ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल और छत्तीसगढ़ निवास में अधिकारियों को राज्य के छात्रों और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। (Sao Meet Kapil Dev)

Back to top button
error: Content is protected !!