श्रीराम मंदिर देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक : डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Ram Mandir: डिप्टी CM अरुण साव अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल का साक्षी बनने मुंगेली जिले के बरेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बरेला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी CM साव और अन्य अतिथियों ने जय राम की आकृति के दीपों का प्रज्वलन कर और रामलला की पूजा-अर्चना कर रामोत्सव का शुभारंभ किया। डिप्टी CM अरुण साव ने रामोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि 500 सालों की लंबी तपस्या के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि पूरे भारतवासियों की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रभु राम हम सबके श्रद्धा और आस्था के केन्द्र हैं। उनके बताए रास्ते से दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या की तर्ज पर कौशल्या धाम का होगा विकास: पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

उन्होंने कहा कि आज भगवान राम के इस उत्सव को पूरे देश के लोग मना रहे हैं। लोरमी में भी बेर से बने भगवान राम की आकृति निर्मित करने का रिकॉर्ड बना है। अब पूरा हिन्दुस्तान एक नई दिशा में एक नई सोच के साथ बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में रामराज्य का सपना साकार होगा। साव ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से हम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। (Sao on Ram Mandir)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि 500 सालों की कठिन मेहनत के बाद आज रामलला की अपने स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। हमारी सरकार ने सभी जिलों और विकासखंडों में रामोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया था। प्रभु राम आदर्श जीवन के प्रतीक रहे हैं। भगवान राम ने अपने आचरण से सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, इसलिए उनको मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहा जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शांति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। (Sao on Ram Mandir)

मानस मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुति 

बरेला में आयोजित कार्यक्रम में रामायण मंडलियों के मानस भजन कीर्तन से पूरा माहौल राम नाम की धुन से गुंजित हो गया। रामायण मंडलियों ने मानस गायन के माध्यम से रामकथा का रसपान कराया। मानस मंडलियों को अतिथियों ने चेक और वाद्य यंत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डिप्टी CM अरुण साव ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने विधायक पुन्नुलाल मोहले, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी और अन्य कारसेवकों को शॉल और फल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य मती दुर्गा उमाशंकर साहू, मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के CEO प्रभाकर पांडेय समेत कई  अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। (Sao on Ram Mandir)

Related Articles

Back to top button