Google Analytics —— Meta Pixel

BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, कांग्रेस पार्टी से पूछे ये सवाल…

Sao Question to Congress: छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाटापारा-बलौदाबाजार में हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भाजपा परिवार इस पर संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। इसके बाद साव ने कांग्रेस से कई सवाल किए। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 2018 में जब कांग्रेस ने अपना जन घोषणा पत्र जारी किया था उस समय राहुल गांधी वहीं पर मौजूद थे, कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर जनता से वादे पूरे करने का वचन दिया था तब उसमें राहुल गांधी और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की पूरी सहमति थी।

यह भी पढ़ें:- गरीबों को आवास से वंचित क्यों किया, कांग्रेस नेतृत्व जवाब दे: अरुण साव

आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 50 माह से ज्यादा हो चुके कांग्रेस सरकार अपने अंतिम साल में है। कांग्रेस अधिवेशन के कारण कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व रायपुर में है इन सब से  छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि जो वादे आप करके गए थे वह कब पूरे होंगे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस शोषित जनता को कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व जवाब दें। (Sao Question to Congress)

प्रश्न 1:- छत्तीसगढ़ में हो रही नक्सली घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का दोषी कौन?

कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में चुन-चुन कर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा पार्टी के विधायक भीमा मंडावी जी की नृशंस हत्या नक्सलियों के नाम पर कराई गयी।पिछले माह मात्र चंद दिनों में भाजपा के चार नेताओं की निर्मम हत्या हुई है। सत्ता के संरक्षण में टारगेट किलिंग को अंजाम दिया जा रहा है इसका दोषी कौन है?

प्रश्न 2ः- प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों से आवास क्यों छीना गया?

मोदी जी की लोकप्रिय सरकार ने स्वतन्त्रता के अमृत महोत्सव अर्थात 2022 की समाप्ति तक देश के हर नागरिक के सर पर पक्की छत, सर्व सुविधा युक्त घर देने की योजना बनायी थी। इस योजना के तहत देश भर में करीब 3 करोड़ आवास देने का लक्ष्य था। मोदी जी के प्रति दुर्भावना के कारण भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास को यह कहते रोक दिया है कि क्योंकि इस योजना के नाम में ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रदेश सरकार सहयोग नहीं करेगी। राज्यांश नहीं देगी। आवास देने में विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने संबंधित विभाग को छोड़ दिया।  फिर भी भूपेश बघेल अड़े रहे। पीएम आवास की प्रतीक्षा में कांकेर में एक ही परिवार के 5 सदस्य कच्चे घर में दब कर मर गए उसका दोषी कौन? (Sao Question to Congress)

प्रश्न 3:- जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में नल से स्वच्छ जल कब तक पहुंचेगा?

केन्द्र सरकार ने प्रत्येक घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की योजना लांच की इस हेतु केन्द्र सरकार ने राशि भी जारी कर दी। कमीशन की राशि के भ्रष्टाचार के लिए जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ आज देश के अंतिम तीन राज्यों में है उसका दोषी कौन?

प्रश्न 4:- छत्तीसगढ़ के युवाओं का पिछले चार साल में गबन किया हुआ 12 हजार करोड़ रुपया ब्याज समेत कब वापस करेंगे?

कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 25 सौ रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देगी, चार वर्ष में यह रकम 12 हजार करोड़ होती है, जिसे कांग्रेस सरकार ने गबन कर लिया है।  कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व बघेल सरकार से यह रकम ब्याज समेत वापस कब कराएगा? कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के कारण प्रदेश में 18 हजार युवा-युवतियों समेत 26 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या कर ली है। 2023 के आंकड़े आने पर चार वर्ष में 30 हजार से अधिक लोग होंगे।  (Sao Question to Congress)

 प्रश्न 5:- छत्तीसगढ़ महतारी की बहन-बेटी, बच्चे और आम जनता असुरक्षित क्यों?

कांग्रेस की सरकार अपने प्राथमिक दायित्व यानी क़ानून-व्यवस्था बनाये रखने में भी पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में 7 हजार से भी अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं एवं 3 हजार से ज्यादा हत्याएं हुई है। कुछ दिनों पहले हुई घटना ने छत्तीसगढ़ का नाम शर्मसार किया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की को पूरे शहर में बाल पकड़कर घुमाया गया। आदिवासी बच्चियों के खिलाफ हुए दुष्कर्म में छत्तीसगढ़ समूचे देश में दुसरे नंबर पर है। इसे रोक पाना तो दूर की बात है प्रदेश में लैंड माफिया, सैंड माफिया, शराब, कोयला, सीमेंट माफिया सभी कांग्रेस के संरक्षण  फल-फूल रहे हैं।

प्रश्न 6:-किसानों को शुल्क अदा करने के बाद भी स्थायी पंप कनेक्शन कब तक दिए जाएंगे?

किसान स्थायी पम्प कनेक्शन के लिए शुल्क अदा कर चुका है अब तक लगभग 1 लाख से ज्यादा किसानों कनेक्शन लंबित है किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?

प्रश्न 7:- प्रदेश के बुजुर्ग और विधवाओं को पेंशन कब मिलेगी?

आपने अपने जन घोषणा पत्र में वादा किया था कि 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को 1000 रुपए प्रतिमाह एवं 75 वर्ष से अधिक बुजुर्गो को 1500 प्रतिमाह, सर्व विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सभी विधवा महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। 50 माह बीत गए आखिर बकाया सहित पूरा पेंशन कब मिलेगा? (Sao Question to Congress)

प्रश्न 8:- स्व सहायता समूह की महिलाओं को कब न्याय मिलेगा?

वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं की राशि लंबित है साथ ही उनका कर्ज माफ नही किया गया, उनका रोजगार भी छीनने का काम किया गया उन्हे न्याय कब मिलेगा?

प्रश्न 09:- कर्मचारियों का नियमितीकरण कब करेंगे?

अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को रिक्त पदों में नियमितीकरण की कार्यवाही का आपने वादा किया था, वो वाद कब पूरा होगा?

प्रश्न 10:-गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का झूठा वादा क्यों किया? निभाया क्यों नहीं?

जन घोषणा पत्र में प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था जबकि सत्ता में आने पर उसे बंद करना तो दूर, प्रदेश भर में शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी। एक रिपोर्ट के अनुसार शराब तस्करी के द्वारा राजस्व का आधा पैसा सीधे कांग्रेस के पास जाता है। प्रदेश को लूटकर शासकीय खजाने को चुना लगाते हुए इस पैसे से कांग्रेस का एटीएम चल रहा है।

प्रश्न 11:-छत्तीस वादों से बनी कांग्रेस सरकार का क्या हुआ सारा वादा?

जो कहा नहीं किया। जैसा कहा उसके उलट किया। शराबबंदी का वादा कर शराब की होम डिलीवरी। मंडी टैक्स ख़त्म करने का वादा कर उसे दुगना बढाया। बिजली बिल हाफ करने का वादा कर केवल 2 सौ यूनिट तक हाफ किया। और उसके बाद अनेक बार बिजली बिल बढाया। वादे के उलट निगम कर मनमाना बढ़ाया। बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। रोजगार पर लगातार झूठ बोला। किसानों को बोनस नहीं दिया। 15 क्विंटल की सीमा को खतम करना , कर्ज माफ़ी का वादा कर उलटे दिया छत्तीसगढ़ियों को 1 लाख करोड़ का कर्जदार बना दिया।

प्रश्न 12:- धर्मांतरण का गढ़ क्यों बनाया छत्तीसगढ़ को?

प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों समेत हर जगह राजनीतिक लाभ के लिए धर्मान्तरण और सांप्रदायिक तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बस्तर के नारायणपुर में धर्मान्तरण का विरोध कर रहे आदिवासियों पर हमले किये गए। एसपी और कमिश्नर की चेतावनी के बावजूद कांग्रेस न केवल आंख मूंदे रही बल्कि सीएम ने दिल्ली में बकायदा मिशनरियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढाया। नारायणपुर के कांग्रेस विधायक ने भी मिशनरियों का साथ देने की बात की। कवर्धा में हिन्दुओं पर हमले हुए। दंगे हुए। प्रदेश में पहली बार कर्फ्यू लगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में रोहिंग्याओं को बसा कर यहां की डेमोग्राफी बदलने की साजिश हो रही है।

प्रश्न 13:- 25 हजार बच्चों की मौत और छत्तीसगढ़ में लचर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मेदार कौन?

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के सामने ही छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को 20-20 लाख रुपए का मुफ्त इलाज देने का वादा किया था, मुफ्त इलाज तो दूर की बात है सरकारी अस्पातालों में गरीब जनता को सामान्य सी जांचों के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। यहां तक की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में केवल कांग्रेस के कार्यकाल में 25 हजार नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई है। (Sao Question to Congress)

प्रश्न 14 :- 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट कहा लगी है ?

राहुल गांधी ने अपने भाषणों में साफ कहा था किसान के खेत के सामने 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी ,जनता जानना चाहती है वो फूड प्रोसेसिंग यूनिट कहा बनी है? अरुण साव ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से इन सब सवालों के जवाब जनता की तरफ से मांगे है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, यशवंत जैन, सोमेश पाण्डेय मौजूद रहे। (Sao Question to Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!