सरोज पांडेय और तोखन साहू ने दाखिल किया नामांकन, CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Saroj Pandey Tokhan Nomination: कोरबा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखन देवांगन समेत BJP के कई दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान CM साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उनकी गारंटी के साथ ही प्रदेश की बीजेपी सरकार के 4 महीने में किए कामों से जनता प्रभावित है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : घर की बाड़ी में दफ़न मिली नवविवाहिता की लाश, पति की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर BJP की जीत होगी। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने कोरबा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के नामांकन के दौरान कहा था कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जिताकर अब ठगा महसूस कर रही है, जिसकी भरपाई वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर करेगी। इस पर पलटवार करते हुए CM साय ने कहा कि वे अपनी स्थिति का आंकलन करे, जिन्होंने 2018 के चुनाव में बड़े-बड़े लोक लुभावन वादे किए थे, लेकिन 5 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया, जिसके कारण सरकार से उन्हें आउट होना पड़ा। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। बता दें कि CM बनने के बाद ये उनका पहला कोरबा दौरा था। (Saroj Pandey Tokhan Nomination)

इधर, बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक और पुन्नूलाल मोहले मौजूद रहे। नामांकन के बाद आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें CM साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश के सभी 11 सीट जीत रही है। CM साय ने कहा कि कांग्रेस जब जीत दर्ज करती है तो EVM पर कोई बात नहीं करता है, लेकिन हारते हैं तो इसका ठीकरा EVM पर फोड़ते हैं। (Saroj Pandey Tokhan Nomination)

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस की स्थिति आज क्या है। यह उनको सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। दुनियाभर में PM मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने का रिकॉर्ड मोदी जी ने बनाया है। साथ ही विकसित भारत का सपना पूरा किया। ये कांग्रेस को सबक सिखाने का चुनाव है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं लेने देना है। सभी 11 की 11 सीटों को जीत कर मोदी जी को सौंपना है। (Saroj Pandey Tokhan Nomination)

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने गोबर, कोयला और शराब जैसे बड़े-बड़े घोटाले करके प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। मोदी जी की कृपा से विकसित छत्तीसगढ़ होने वाला है। छत्तीसगढ़ में सब काम सांय सांय हो रहा है। 7 मई को सांय सांय वोट देकर भाजपा को जीतना है। कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है कि तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी का कोई आरक्षण खत्म नहीं होने वाला है। PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विश्वास दिलवाया है। इसलिए कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब वोट करके देना है। (Saroj Pandey Tokhan Nomination)

Related Articles

Back to top button