Trending

SBI की ये स्कीम 28 अक्टूबर को हो रही खत्म, जल्द करें निवेश

SBI Scheme: स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया यानी SBI ने आजादी के 75 साल पूरा होने पर एक खास स्कीम उत्सव डिपॉजिट पेश की है। इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आप आम FD से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इस स्पेशल FD स्कीम 28 अक्टूबर  2022 तक है। ऐसे में अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो जल्दी करें। SBI ने उत्सव डिपॉजिट के नाम से 1 हजार दिनों की FD शुरू की है। इसमें SBI 1 हजार दिनों के लिए जमा पर 6.10% हर साल की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक नियमित दर से ज्यादा 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर प्राप्त करने के पात्र होंगे। इसमें 2 करोड़ रुपए तक निवेश किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- SBI यूजर्स के लिए अच्छी खबर, बैंक ने मुफ्त की ये सेवा, अब नहीं देने पड़ेंगे ये चार्ज

वहीं SBI फिलहाल FD पर 2.90% से 5.50% तक का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.40%-6.30% तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ​​​​​​​SBI वर्तमान में जमाकर्ताओं को 5 से 10 साल की अवधि के लिए 5.50% तक ब्याज की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 6.30% तक ब्याज दे रहा है। वहीं SBI ने मोबाइल से फंड ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है। SBI ने कहा है कि USSD सर्विस का इस्तेमाल करके अकाउंट होल्डर्स अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। USSD या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा का इस्तेमाल आमतौर पर टॉक टाइम बैलेंस या अकाउंट डिटेल्स की जांच करने और मोबाइल बैंकिंग से लेनदेन के लिए किया जाता है। (SBI Scheme)

यह भी पढ़ें:- इस एयरलाइन ने 80 पायलटों को छुट्टी पर भेजा, जानिए क्या होगा आप पर असर

SBI के फैसले से मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों को फायदा मिलेगा। देशभर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 45 करोड़ से अधिक ग्राहक मौजूद हैं। SBI ने एक ट्वीट में कहा है कि मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब SMS शुल्क माफ। यूजर्स अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। SBI ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सअप बैंकिंग सर्विस शुरू की है। इस सुविधा की मदद से अब खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नेट बैंकिंग में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। खाते की पूरी जानकारी Whatsapp पर ही मिल जाएगी। SBI की व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा का लाभ सेविंग अकाउंट होल्डर और क्रेडिट कार्ड होल्डर उठा सकते हैं। (SBI Scheme)

Related Articles

Back to top button