Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी, ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 25 अप्रैल से 15 जून तक

School Holiday in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में आंशिक संशोधन किया है। मूल आदेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक घोषित किया गया था, लेकिन वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने अवकाश की अवधि को संशोधित करते हुए अब 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल

यह आदेश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। शिक्षकों पर पूर्व आदेश की शेष शर्तें यथावत लागू रहेंगी। यह निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित निर्देश शामिल हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टी जल्दी देने का फैसला लिया है, जिससे बच्चों को भीषण गर्मी के बीच स्कूल जाना नहीं पड़ेगा। (School Holiday in Chhattisgarh) 

भारत सरकार के राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से दिए गए निर्देशानुसार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। जारी निर्देशानुसार बस्तर जिले में नीट (यूजी) 2025 की परीक्षा 04 मई 2025 को जगदलपुर शहर के 04 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसके तहत झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर, जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जगदलपुर और जवाहर नवोदय विद्यालय धरमपुरा नम्बर-02 जगदलपुर परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा होगी। (School Holiday in Chhattisgarh) 

Back to top button
error: Content is protected !!