Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

सड़क हादसे में स्कूल प्राचार्य की हुई मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर न्यूज : मटियारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को तेज रफ्तार वाहन ने सीपत पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्राचार्य को डायल 112 के वाहन से पुलिस ने सिम्स पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राचार्य को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। वहीं, मृतक के भाई ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : पत्थलगांव सड़क हादसे में मृतक गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की हुई घोषणा

कोनी के कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले अशोक दुबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मटियारी में प्राचार्य थे। वे ड्यूटी में स्कूल गए थे। वहां से विद्यार्थियों का स्कालरशिप बनवाने सीपत गए। सीपत से वे खम्हरिया स्कूल चले गए। खम्हरिया में काम निपटाने के बाद वे अकेले अपनी बाइक से मटियारी लौट रहे थे। सीपत के हंसा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: 21 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप, कम्प्यूटर टीचर सहित कई पदों पर भर्ती

वहीं, दुर्घटनाकारित वाहन का चालक वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस पर पुलिस ने घायल को सिम्स पहुंचाया। सिम्स में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्राचार्य को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सिम्स चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई अस्र्ण कुमार दुबे ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!