Google Analytics —— Meta Pixel

CG Train Cancelled : SECR बिलासपुर मंडल में फिर रेल यात्रियों को झटका, 7 ट्रेनें रद्द

CG Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में एक बार फिर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी नई लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली 7 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द (CG Train Cancelled) कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित, PM को अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह ट्रेनें 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। रद्द ट्रेनों में कोरबा, तिरुवनंतपुरम, रक्सौल और पटना से चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस शामिल हैं, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा होगी।

रद्द की गई ट्रेनें

🔹 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस
➡ 28, 31 जनवरी और 04, 07, 11, 14 फरवरी — 06 फेरे रद्द

🔹 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस
➡ 26, 29 जनवरी और 02, 05, 09, 12 फरवरी — 06 फेरे रद्द

🔹 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
➡ 26 जनवरी, 02 और 09 फरवरी — 03 फेरे रद्द

🔹 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
➡ 29 जनवरी, 05 और 12 फरवरी — 03 फेरे रद्द

🔹 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस
➡ 26, 28 जनवरी और 02, 04, 09, 11 फरवरी — 06 फेरे रद्द

🔹 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
➡ 28 जनवरी, 04 और 11 फरवरी — 03 फेरे रद्द

🔹 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
➡ 30 जनवरी, 06 और 13 फरवरी — 03 फेरे रद्द

परिवर्तित मार्ग / देरी से चलने वाली ट्रेनें

🔸 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
➡ 27 जनवरी 2026 और 03, 10, 13 फरवरी 2026 को
➡ परिवर्तित मार्ग: काचीगुडा–निज़ामाबाद–मुदखेड़–पिंपलखुटी–नागपुर–दुर्ग–बिलासपुर

🔸 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
➡ 11 फरवरी 2026 को 01 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना होगी

 रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES / IRCTC वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। (CG Train Cancelled)

Back to top button
error: Content is protected !!