Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट: संचनालयीन कर्मचारी संघ ने भत्ता व प्रवेश पास की मांग को लेकर शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन

रायपुर : संचालनालयीन विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ ने अपने दो प्रमुख मुद्दों—मंत्रालय की भांति संचनालय भत्ता तथा संचनालय कर्मचारियों को मंत्रालय प्रवेश पास—को लेकर शासन के उदासीन रवैए के खिलाफ 20 नवंबर 2025 से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है।

यह भी पढ़े :- संविधान में आस्था के साथ आगे बढ़ रहा है भारत- मुख्यमंत्री साय

संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती जगदीप बजाज ने बताया कि विगत 7 महीनों से लगातार शासन से वार्ता का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। संघ ने 4 नवंबर 2025 को शासन को अंतिम पत्र सौंपते हुए व्यापक आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की थी।

कर्मचारियों में आक्रोश : “भत्ता अलग, लाइन अलग… आखिर क्यों?

इंद्रावती भवन के कर्मचारियों ने भत्ते और प्रवेश पास को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि-

> “संचनालय कर्मचारी मंत्रालय के बुलावे पर ही वहां जाते हैं, फिर हमें लाइन में क्यों लगाया जाता है? हमारी फोटो क्यों ली जाती है? और मंत्रालय कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है, हमें क्यों नहीं?

कर्मचारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया अपमानजनक है, जिसके चलते आज संचनालय में आंदोलन की आग भड़क उठी है।

आंदोलन के चरण : 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक कार्यक्रम तय

संघ द्वारा तय आंदोलन इस प्रकार है—

1️⃣ प्रथम चरण — 20 नवंबर 2025

काली पट्टी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन।
संचनालय के सभी विभागों के कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।

2️⃣ द्वितीय चरण — 26 नवंबर 2025 से 02 दिसंबर 2025

काली पट्टी के साथ इंद्रावती भवन में भोजनावकाश के दौरान नारेबाजी और सामूहिक विरोध।
कर्मचारियों की अभूतपूर्व भागीदारी देखी गई।

> यदि इस दौरान शासन की ओर से सकारात्मक वार्ता नहीं होती है तो आंदोलन अगले चरण में प्रवेश करेगा।

3️⃣ तृतीय चरण — 03 दिसंबर 2025

संचनालय से मंत्रालय तक BSNL के साथ विशाल प्रदर्शन।

4️⃣ चतुर्थ चरण — 10 दिसंबर 2025

एक दिवसीय अवकाश लेकर सामूहिक हड़ताल।

राजपत्रित कर्मचारी संघ का भी समर्थन

छत्तीसगढ़ राज्य राजपत्रित कर्मचारी संघ ने भी संचनालयीन कर्मचारी संघ की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की है।

संचनालय कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनके मुद्दों पर शासन ठोस निर्णय नहीं लेता, आंदोलन चरणबद्ध रूप से और तेज़ होता जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!