Google Analytics —— Meta Pixel

सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी को मार कर सूटकेस में ठूंस दिया शव, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bengaluru Murder Case : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पिछले ही महीने वह अपने पति के साथ बेंगलुरु आई थी। वहीं मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े :- Kathua Encounter : 3 आतंकियों के साथ 3 जवान शहीद, घायल DSP को एयरलिफ्ट किया गया, ऑपरेशन जारी

हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी

दरअसल, बेंगलुरु में गुरुवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव बरामद (Bengaluru Murder Case) हुआ। महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर घटना के बाद पुणे भाग गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी पति को पुलिस ने हत्या के सिलसिले में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को हत्या की घटना के बारे में सूचना दी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में CBI पर सियासत जारी, बीजेपी ने कहा- बघेल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

पुलिस ने पुणे से आरोपी को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी में कार्यरत यह दम्पति घर से काम कर रहे थे और पिछले एक साल से डोड्डाकन्नहल्ली में रह रहे थे। वहीं पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि ये दोनों लोग हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र के डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा। (Bengaluru Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!