नक्सलमुक्त भारत में सुरक्षाबलों के जवानों का नाम स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा: शाह

Shah Meet Soldiers: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने मिशन के तहत बीजापुर के सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुंडम में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व बल 153वीं वाहिनी बटालियन के कैंप में CRPF, कोबरा, DRG समेत सुरक्षा बल के जवानों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से सीधे नक्सल ऑपरेशन की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा और DGP अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- महुआ पेड़ के नीचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से खुलकर की चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा की बीते एक साल में बस्तर को नक्सल मुक्त करने नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा है की हमारे जवानों को नक्सल ऑपरेशन में लगातार सफलता मिली। बहुत बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए, नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और उनकी गिरफ्तारी हुई। वह दिन दूर नहीं जब बस्तर और हमारा देश नक्सल प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त अभियान में CRPF, BSF, कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तरिया बटालियन समेत सभी सुरक्षाबलों का महत्वपूर्ण योगदान है। नक्सलवाद समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। (Shah Meet Soldiers)


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा कैंप के दायरे में आने वाले गांवों में सुरक्षाबल के अधिकारी यह अवश्य देखें की शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर कितनी अच्छी तरह हो रहा है, लोगों को उनके अधिकार मिल रहे हैं कि नहीं। शासन की योजनाओं का समुचित ढंग से लाभ ग्रामीणों को मिलते रहेगा तो वे शासन और प्रशासन के प्रति समर्पित भाव से सहयोग करेंगे और विकास की ओर अग्रसर होंगे। बीजापुर के गुंडम दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कैंप परिसर में बरगद का पौधा और मुख्यमंत्री साय ने सल्फी का पौधा रोपा। उन्होंने इस मौके पर कैंप परिसर के सामने नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर CRPF, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। (Shah Meet Soldiers)




