Google Analytics —— Meta Pixel

कल नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पढ़ें पूरी खबर

Shah Meeting on Naxalism: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का सहयोग कर रहे केंद्रीय मंत्रालयों के 5 केंद्रीय मंत्री और उच्चाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें:- BJP की नीयत साफ नहीं थी इसलिए शिवाजी महाराज की मूर्ति टूटी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार, मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। केंद्र सरकार नक्सलवाद से प्रभावित सभी राज्यों को इस समस्या से निपटने में हरसंभव सहायता दे रही है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस तरह की पिछली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता 6 अक्टूबर 2023 को की थी। उस बैठक में गृह मंत्री ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए थे। मोदी सरकार की रणनीति से 2010 के मुकाबले 2023 में हिंसा में 72% और मृत्यु में 86% कमी आई है। (Shah Meeting on Naxalism)

अंतिम लड़ाई लड़ रहा नक्सलवाद 

आज नक्सलवाद अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। 2024 में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इस साल अब तक 202 नक्सली मारे गए हैं। 2024 के शुरुआती 9 महीनों में 723 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके साथ ही 2024 में नक्सलवाद प्रभावित जिलों की संख्या सिर्फ 38 रह गई है। केंद्र सरकार ने नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के दूरदराज के इलाकों तक विकास योजनाएं पहुंचाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं। इन क्षेत्रों में सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी पर विशेष बल दिया जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 14,400 किलोमीटर सड़क निर्माण हो चुका है और करीब 6000 मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं। (Shah Meeting on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!