Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Shahar Jila Sahu Sangh Raipur: केशव साहू अध्यक्ष, रामबगस व किरण उपाध्यक्ष निर्वाचित, पढ़ें पूरी खबर

Shahar Jila Sahu Sangh Raipur: शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ( एक पुरुष व एक महिला) पद के लिए आज चुनाव सम्पन्न हुआ। तीन पदों के लिए कुल 7 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। जिसमें केशव साहू शहर जिला साहू संघ रायपुर (Shahar Jila Sahu Sangh) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष (पुरुष) में रामबगस साहू व उपाध्यक्ष (महिला) में किरण साहू ने अपनी जीत दर्ज की हैं। चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

यह भी पढ़ें:- Free Air Tickets : अगर आप भी चाहते हैं हांगकांग घूमना तो ये है सुनहरा मौका, मिल रहे 5 लाख फ्री टिकट

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा जारी नियमावली के अनुसार निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। निर्वाचन अधिकारी आनंद राम साहू व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के जारी नियमावली पालन करते हुए शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष (पुरुष व महिला) का चुनाव संपन्न कराया गया।

सभी पदों के चुनाव के लिए नियमावली के अनुसार कुल 34 मतदाताओं में से 33 ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमें 10 परिक्षेत्र साहू समाज से कुल 10 अध्यक्ष व 20 उपाध्यक्ष (10 पुरुष व 10 महिला) सहित चार डेलीगेट के साथ 34 मतदाताओं की सूची बनाई गई थी। जिसमें से 33 मतदाताओं ने निर्वाचन प्रकिया में भाग लिया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए केशव साहू को 19, लीलाधर साहू को 14 व ऋषि साहू को 0 मत प्राप्त हुआ हैं। वही उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए रामबगस साहू को 19 व भागवत साहू को 14 प्राप्त हुआ हैं। उपाध्यक्ष (महिला) किरण को 26 साहू व लक्ष्मी साहू को 7 मत प्राप्त हुए।

शहर जिला साहू संघ रायपुर के पदाधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी आनंद राम साहू, सहायक निवार्चन अधिकारी रमेश साहू अधिवक्ता,  नंदकुमार साहू (सीनियर), नंदकुमार साहू (जूनियर) व बसंत साहू ने पूरी की हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!