Google Analytics —— Meta Pixel

शर्मनाक! अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड (Mother and Child Ward) के बाथरूम में नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल में काम करने वाली स्वीपर जब बाथरूम साफ करने पहुंची, तो उसने टॉयलेट के कमोड में बच्चे का शव देखा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। (Mother and Child Ward)

यह भी पढ़े :- Har Ghar Tiranga : आज से 15 अगस्त के बीच लगाएं राष्ट्रीय ध्वज, सेल्फी करें अपलोड

बच्चे का शव कमोड में मिलने की सूचना पर CMHO, सिटी कोतवाली पुलिस, SDM और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया है कि अस्पताल में जिन महिलाओं का पंजीयन हुआ है, उनमें से ये बच्चा किसी का नहीं है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

अस्पताल के सभी कमरों सहित (Mother and Child Ward) टॉयलेट की जांच की गई। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि बच्चे की डिलीवरी अस्पताल में नहीं हुई है, बल्कि उसके जन्म के बाद उसे टॉयलेट में छोड़ा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!