उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी, च्वांइस सेंटर भी निरस्त

Show Cause Notice: मुंगेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एटीआर क्षेत्र के ग्राम डंगनिया की 31 साल की गर्भवती महिला टिश्वरी मरकाम पति दूजराम 28 सितम्बर को प्रसव के लिए 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती हुई है। गर्भवती महिला टिश्वरी मरकाम ने तहसीलदार के सामने अपने बयान में बताया कि पूरे 09 माह के गर्भकाल में एटीआर क्षेत्र स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रितेश ठाकुर द्वारा उनका जांच और इलाज नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा CM: BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल

चिकित्सा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और उनके कार्य को लापरवाही और उदासीनता की श्रेणी में मानते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रितेश ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने रितेश ठाकुर को 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। (Show Cause Notice)

फर्जी जाति प्रमाण बनाने वाले च्वांइस सेंटर निरस्त

बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सिमगा स्थित रश्मि कम्प्यूटर वर्ल्ड च्वांइस सेंटर के संचालक सूरज देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी के अधिसूचना के अनुसार ID को निरस्त कर दिया गया है। (Show Cause Notice)

अन्य राज्यों से धान आयात-परिवहन पर लगेगी रोक  

कोंडागांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य से अवांछित व्यक्तियों के द्वारा धान लाकर खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में बेचने का प्रयास किया जा सकता है। जिसे रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक अन्य राज्यों से धान आयात आयुक्त खाद्य और नागरिक आपूर्ति से ही हो सकेगा। शासन की अनुमति के बगैर आयात-परिवहन करने की स्थिति में निर्देशानुसार कार्रवाई दर्ज की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को धान के अवैध आयात पर रोक और खरीदी के लिए उपर्युक्त व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। (Show Cause Notice)

Related Articles

Back to top button