Morocco Earthquake Update : भूकंप में मरने वालों की संख्या 2000 से अधिक, देश ने 3 दिन के शोक की घोषणा की

Morocco Earthquake Update : मोरक्को में शु्क्रवार को आए भूकंप ने तबाही मचा दिया है। अब 2000 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोक घायल भी हैं। देश ने 3 दिन के शोक की घोषणा की है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय बयान जारी करते हुए कहा कि भीषण भूकंप में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 लाेग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर है।

(Morocco Earthquake Update) बयान के मुताबिक, भूकंप में 2,012 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 2,059 घायल हुए हैं, जिनमें 1,404 की हालत बेहद गंभीर है। बचाव और राहत कार्य जारी है। माना जा रहा है कि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। कई शव पहले ही बरामद किये जा चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकती है। देश के शाही महल ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।शुक्रवार को आए 6.8 की तीव्रता के भूकंप में कैसाब्लांका(Casablanca) से मराकेश (Marrakesh) तक देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद कई ईमारतें ध्वस्त हो गईं।

यह भी पढ़े : G20 Summit UPDATES: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स

(Morocco Earthquake Update) रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शुक्रवार (6 p.m. ET) आया और इसकी गहराई 18.5 किलोमीटर यानी 11.4 मील रही। भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी यानी 44 मील दक्षिण-पश्चिम में उच्च एटलस पर्वत में था।

मदद के लिए तैयार पीएम मोदी

पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स (ट्वीट) करते हुए लिखा कि मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

जो बाइडेन ने जताया दुख

माेरक्को में आए भूकंप से जो तबाही मची है। उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा मोरक्को भूकंप में जानमाल के नुकसान पर वह बहुत दुखी हैं।

मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में तब्दील हुई दिख रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है। मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

Related Articles

Back to top button