Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के अंत की आहट? मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव आज कर सकता है सरेंडर

Anti Naxal Operation: बस्तर के घने जंगलों में वर्षों तक दहशत का पर्याय रहा मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव आज आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने 17 साथियों के साथ अत्याधुनिक हथियारों—जिनमें AK-47 भी शामिल हैं—के साथ कानून के सामने सरेंडर करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े :- तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 10वीं का छात्र समेत दो गंभीर

पापा राव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव तथा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का प्रभावशाली सदस्य रहा है। उसे कुटरू-बेदरे रोड पर हुए उस भीषण IED ब्लास्ट का मुख्य आरोपी माना जाता है, जिसमें 8 जवान शहीद हुए थे। पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) के कई बड़े ऑपरेशनल फैसलों में उसकी भूमिका अहम रही है। (Anti Naxal Operation)

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा है। पुलिस की एक विशेष टीम इंद्रावती नेशनल पार्क के भीतरी इलाकों में उसके ठिकाने तक पहुंच चुकी है। योजना के तहत उसे पहले बीजापुर लाया जाएगा और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने वह औपचारिक रूप से सरेंडर कर सकता है।

बदलता बस्तर, कमजोर पड़ता नक्सल नेटवर्क

पापा राव का संभावित सरेंडर बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। माना जा रहा है कि संगठन के भीतर बढ़ते अविश्वास, लगातार सुरक्षा दबाव और व्यक्तिगत कारणों ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया। उसकी पत्नी उर्मिला की मुठभेड़ में मौत के बाद से ही वह संगठन में अलग-थलग पड़ गया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह सरेंडर होता है, तो यह नक्सली नेटवर्क के मनोबल पर बड़ा असर डाल सकता है और बस्तर में शांति बहाली की दिशा में अहम मोड़ साबित हो सकता है। (Anti Naxal Operation)

मुख्य बिंदु:

25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर कर सकता है सरेंडर
17 साथियों और आधुनिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण की तैयारी
IED ब्लास्ट समेत कई बड़े हमलों में रहा शामिल
इंद्रावती क्षेत्र में गुप्त ऑपरेशन जारी
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही

Back to top button
error: Content is protected !!