Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 10वीं का छात्र समेत दो गंभीर

Durg Accidend: दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टाउनशिप इलाके के सेक्टर-4 चौक के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े :- पतंग की डोर थामे था मासूम, किस्मत ने छीन ली जिंदगी, दो मंजिला छत से गिरकर 7 साल के हर्ष की मौत

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (Durg Accidend)

जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक 10वीं कक्षा का छात्र है, जो सेक्टर-3 का निवासी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान का बेटा बताया जा रहा है। वह अपने दोस्त के साथ सुबह बाइक से घूमने निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। (Durg Accidend)

भिलाई भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। (Durg Accidend)

Back to top button
error: Content is protected !!