Google Analytics —— Meta Pixel

CG Board Exam Update : 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द: पेपर लीक के बाद 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

CG Board Exam Update : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद मंडल ने 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा को निरस्त करते हुए अब 10 अप्रैल 2026 को पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के अंत की आहट? मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव आज कर सकता है सरेंडर

जांच में तेजी, 7 सदस्यीय टीम गठित

पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस प्रकरण की जांच के लिए 7 सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है। अब तक आधा दर्जन से अधिक छात्रों को पूछताछ के लिए तलब किया जा चुका है। (CG Board Exam Update)

व्हॉट्सएप से लीक की जांच

जांच के दौरान व्हॉट्सएप ग्रुपों के जरिए प्रश्न पत्र के प्रसार की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर किस नंबर से और किन माध्यमों से लीक हुआ। साइबर एक्सपर्ट, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर रही है।

जल्द गिरफ्तारी के संकेत

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। जांच एजेंसियां पूरे रैकेट का खुलासा करने में जुटी हुई हैं।

NSUI का दावा और विरोध

NSUI ने परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया और व्हॉट्सएप ग्रुपों में हिंदी पेपर के सवाल वायरल होने का दावा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की।

इस मुद्दे को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। (CG Board Exam Update)

Back to top button
error: Content is protected !!