Google Analytics —— Meta Pixel

कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 3 अप्रैल तक CBI रिमांड पर भेजा, कल जमानत पर फैसला

Sisodia CBI Remand News: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI मामले में AAP नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। सिसोदिया अभी इसी केस में 22 मार्च तक ED की कस्टडी में हैं। CBI और ED दोनों ही शराब नीति केस की जांच कर रही है। बता दें कि स्पेशल जज एमके नागपाल ने 3 अप्रैल तक कस्टडी बढ़ाने के बाद कहा कि सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 21 मार्च यानी मंगलवार को होगी।

यह भी पढ़ें:- जापानी प्रधानमंत्री और PM मोदी के बीच मुलाकात, मोदी को G7 समिट के लिए दिया आमंत्रण

बता दें कि ED ने कोर्ट में कहा था कि LG ने जब इस मामले की शिकायत की तो सिसोदिया ने अपना फोन बदल दिया था, लेकिन एजेंसी ने उनके मोबाइल डेटा को फिर से निकाल लिया है। अब एजेंसी उनके ईमेल और मोबाइल फोन से निकाले गए डेटा का एनालिसिस कर रही है। अभी हमें सिसोदिया से और सवाल पूछने हैं। ED के वकील जोहैब हुसैन ने कहा था कि सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहे थे। इस घोटाले में सरकारी तंत्र, बिचौलिये और कई अन्य लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता और कई दूसरे लोगों ने मिलकर रची। इस मामले में 219 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल का पता चला है। (Sisodia CBI Remand News)

वहीं मनीष सिसोदिया के वकील ने कोर्ट को बताया कि ED ने पूर्व डिप्टी CM के खिलाफ किसी क्राइम का जिक्र नहीं किया है। एजेंसी को बताना होगा कि प्रोसीड ऑफ क्राइम क्या हुआ। ये नहीं बताना है कि क्या अपराध हुआ। कन्फ्रंट कराने के लिए हिरासत की जरूरत नहीं होती। जब CBI मामले में पूछताछ कर चुकी है तो ED को पूछताछ करने की क्या जरूरत है। ED अब CBI की प्रॉक्सी एजेंसी के रूप में काम कर रही है। इधर, सिसोदिया ने कोर्ट को बताया कि एजेंसी ने पिछले 7 दिनों की कस्टडी में उनसे रोजाना महज आधा से एक घंटा ही पूछताछ की है। सिर्फ गुरुवार को उनसे देर रात तक पूछताछ हुई थी। (Sisodia CBI Remand News)

बता दें कि जांच एजेंसी ने सिसोदिया को 9 मार्च को दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 10 मार्च को सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ED ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। इसके बाद कोर्ट ने पूर्व डिप्टी CM को 17 मार्च तक की रिमांड पर भेज दिया था। इससे पहले 26 फरवरी को CBI ने उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सिसोदिया की जमानत याचिका पर 21 मार्च को यानी कल दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। (Sisodia CBI Remand News)

Back to top button
error: Content is protected !!