Google Analytics —— Meta Pixel

स्मृति ईरानी ने जमकर की राहुल गांधी की तारीफ, सुनकर आपको को नहीं होगा भरोसा, पढ़े पूरी खबर

Rahul Gandhi on Smriti Irani: अमेठी से पूर्व सांसद और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के तेवर बदले-बदले से लग रहे हैं। लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति ने आज पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांध दिए। स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी के स्वभाव और राजनीति करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है।

यह भी पढ़े :- Jammu Jashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी की तारीफ में पढ़ें कसीदे
एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता की पॉलिटिक्स में एक बदलाव आया है, वह सोचते हैं कि उन्होंने सफलता चख ली है, वह पहली बार इतना इंस्ट्रुमेंटल बोल रहे हैं। वह अब अलग राजनीति कर रहे हैं।

स्मृति ने कहा, ‘अगर हम ध्यान दें तो कास्ट की राजनीति में भी वो बहुत ध्यान से बोल रहें हैं। राहुल अब संसद में टीशर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी में क्या संदेश देना चाहते हैं।’ उन्होंने इसी के साथ भाजपा को भी सचेत करते हुए कहा कि हम कोई भी गलतफहमी में न रहें कि राहुल का कोई भी कदम उठा रहे हैं वो अच्छा बुरा या बचकाना है, लेकिन अब वो अलग राजनीति कर रहे हैं।

बता दे पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर साल 2019 में राहुल गांधी को हराया था. जिसके बाद वो अक्सर राहुल गांधी और गांधी परिवार पर तीखे हमले करती रही है. हालांकि राहुल गांधी की तरफ से उन्हें लेकर कभी कोई बयान नहीं आया. 2024 के चुनाव में जब कांग्रेस ने इस हार का बदला लिया और स्मृति ईरानी अमेठी हारी तो सोशल मीडिया पर वो निशाने पर आ गईं थी. (Rahul Gandhi on Smriti Irani)

अमेठी में कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा के हाथों मिली हार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. जिसके बाद राहुल गांधी उनके बचाव में आए. उन्होंने स्मृति का नाम लिए बिना इस उनकी ट्रोलिंग को गलत बताया और कहा कि चुनाव में हार जीत चलती रहती है. (Rahul Gandhi on Smriti Irani)

Back to top button
error: Content is protected !!