मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति की सामाजिक चिंतन गोष्ठी और दीपावली मिलन संपन्न

Maa Karma Pratibha Protsahan Samiti: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में रविवार 2 नवंबर को मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन और सम्मान समारोह की आयोजन समिति, कोर कमेटी, संयोजकों और प्रदेश समन्वयकों की सामाजिक चिंतन गोष्ठी समेत दीपावली मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- परमाणु परीक्षण कर रहा पाकिस्तान, अमेरिका को फिर से शुरू करनी होगी टेस्टिंग
कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की पूजा और आरती से हुआ। इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक साहित्यकार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रथम शिक्षक सुखदेव राम साहू “सरस” ने की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भेल भोपाल के पूर्व महाप्रबंधक और तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक इंजीनियर नारायण साहू तथा मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति, छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रोफेसर घनाराम साहू (सेवानिवृत्त सह-प्राध्यापक, अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर) उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण संस्थान के लिए 10 एकड़ जमीन
बैठक में समिति की दिशा और दशा तय करने, समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने, टीम को सक्रिय बनाने, भामाशाह दानदाताओं की संख्या बढ़ाने, जनसंपर्क यात्रा आयोजित करने जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। इसके साथ ही अगले वर्ष के प्रतिभा सम्मान समारोह की तिथि निर्धारण, समिति के कार्यालय संचालन और प्रशिक्षण संस्थान के लिए 10 एकड़ शासकीय भूमि की मांग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने, ऑनलाइन विषय विशेषज्ञ पैनल गठित करने और जिला प्रभारियों की नियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महाराजाधिराज हेमचंद्र शाह विक्रमादित्य
दीपावली मिलन समारोह का संयोजन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने किया, जबकि संचालन सामाजिक चिंतक एवं समिति के संस्थापक सदस्य पंडित घनश्याम प्रसाद साहू ने किया। इस अवसर पर पूर्व हिंदी अधिकारी, भारत सरकार डॉ. राम निवास साहू की ओर से रचित पुस्तक “महाराजाधिराज हेमचंद्र शाह विक्रमादित्य” का विमोचन भी किया गया। (Maa Karma Pratibha Protsahan Samiti)
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनंतराम साहू (स्टेट हेड, हरिभूमि), रामफल साव (अध्यक्ष, कन्नौजिया साहू समाज), अनिल साव (संयुक्त सचिव, मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति), नारायण लाल साहू, एन.आर. साहू, बी.सी. साहू, अशोक कुमार साहू (युवा पत्रकार और संपादक, अनमोल न्यूज 24 व अरपा छत्तीसगढ़), सुरेश कुमार साहू, डॉ. नरेश साहू (प्रोफेसर, शंकराचार्य महाविद्यालय, भिलाई), इंजीनियर सेवक साहू, विनोद कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, तीर्थराज साहू, भूपेश कुमार साहू, महेश कुमार साहू, योगेश कुमार साहू, रामकुमार साव, प्रवीण कुमार साहू समेत महिला कार्यकर्ता रोहिणी साहू, रश्मि साहू, कुमालता साहू और युवा प्रतिभाएं कशिश, खुशबू और सुजीत कुमार साहू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने 24 अगस्त को संपन्न हुए प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन सौहार्द, संवाद और उत्साह के वातावरण में हुआ। (Maa Karma Pratibha Protsahan Samiti)



