Google Analytics —— Meta Pixel

Sone Ke Dam: सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका, 5 महीनों में पहली बार 50 हजार कम में मिल रहे जेवर

Sone Ke Dam: देश में सोना के कीमतों में गिरावट देखी गई है। दरअसल, दुनियाभर में ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी और डॉलर बेतहाशा मजबूत होने का सीधा असर सोने पर हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 15 महीने और घरेलू बाजार में 5 महीनों के निचले स्तर पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक ये गिरावट जारी रह सकती है और अगले 3 से 6 महीनों में सोना 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल देख सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना बीते एक महीने में 143 डॉलर (7.8%) गिरकर 1,700 डॉलर प्रति आउंस के सपोर्ट लेवल से नीचे आ गया। घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सराफा में सोना 49,970 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले सोना इसी साल फरवरी में 50,000 से नीचे आया था।

यह भी पढ़ें:- India-CG Covid: देश में फिर कोरोना के नए मामले 21 हजार के पार, छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड केस

बता दें कि करीब 23 महीने पहले 7 अगस्त 2020 को यह 56,126 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर था।घरेलू बाजार के मुकाबले इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है। इसी साल मार्च में सोना 2,078 डॉलर प्रति आउंस के रिकॉर्ड लेवल पर था। बीते चार महीनों में इसमें 18% से ज्यादा करीब 388 डॉलर प्रति आउंस की गिरावट आ चुकी है। इसके मुकाबले भारतीय बाजार में रिकॉर्ड लेवल से 10% से भी कम गिरावट देखी गई और इसमें 23 महीनों का वक्त लगा। केडिया एडवाइजरी के मुताबिक रुपए की कमजोरी और आयात शुल्क बढ़ने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया यदि एक साल पहले के स्तर पर होता तो देश में सोना 40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ जाता। 21 जुलाई 2021 को रुपया 74.52 पर था, जो अभी 80 पर है। इन्वेस्को में वैश्विक बाजार की मुख्य रणनीतिकार ने कहा कि डॉलर में मजबूती जारी रहने की संभावना है।’ इसका सीधा मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम और घटने की आशंका है। घरेलू बाजार को लेकर अजय केडिया का कहना है कि अगले तीन महीनों तक गिरावट जारी रह सकती है। (Sone Ke Dam)

सोने की कीमत 49,970 रुपये प्रति 10 ग्राम

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 49,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। घरेलू बाजार में सोने के भाव में जारी गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त, 2020 में सोने का भाव 56,126 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद फरवरी 2022 में सोने के भाव गिरते हुए 50 हजार प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गए थे। इसके बाद भी सोने के भाव में लगातार हलचल जारी रही। हालांकि, भारतीय बाजार के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भावों में ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। (Sone Ke Dam)

चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज

बीते कारोबारी दिन बुधवार को सोना 50,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,689 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।  बता दें कि साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था। शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुडरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 300 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी का भाव गिरावट के साथ 55,600 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पिछले कारोबारी दिन चांदी 55,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। (Sone Ke Dam)

Back to top button
error: Content is protected !!