Google Analytics —— Meta Pixel

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन में विशेष इंतजाम

6000 वर्ग मीटर होल्डिंग एरिया, मात्र ₹15 में मिलेगा खाना, हेल्थ चेकअप भी उपलब्ध

Chhath Puja 2025 : छठ पर्व के मद्देनज़र रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 6000 वर्ग मीटर का विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इस क्षेत्र में लगभग 1000 यात्रियों के बैठने की सुविधा के लिए 600 कुर्सियां, सीसीटीवी कैमरे, एयर कूलर और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े :- 25वें स्थापना दिवस पर नया इतिहास रचने को तैयार छत्तीसगढ़, राजधानी में पहली बार दिखेगा वायुसेना का एयर शो

DRM ने तैयारियों का लिया जायजा

21 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद ने स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को रोकने और यात्रियों को आरामदायक इंतजार मुहैया कराने के लिए यह विशेष होल्डिंग एरिया बनाया गया है। (Chhath Puja 2025 )

सस्ता और पौष्टिक भोजन

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर जनता खाना ₹15, इकोनॉमी मील ₹20, और रेल नीर ₹14 में उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही ₹99 में 32 प्रकार के हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दी जा रही है।

अन्य स्टेशनों पर भी इंतजाम

  • दुर्ग स्टेशन: 1000 वर्ग मीटर एरिया, 1000 यात्रियों की क्षमता, 200 कुर्सियां
  • भाटापारा स्टेशन: 400 वर्ग मीटर एरिया, 50 कुर्सियां
  • भिलाई पावर हाउस स्टेशन: 250 वर्ग मीटर एरिया, 100 कुर्सियां

सभी स्टेशनों पर पानी, टिकट सुविधा, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी से बचा जा सके। स्थानीय लोग इस पहल को समय पर और आवश्यक मान रहे हैं, क्योंकि छठ के दौरान यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती है। (Chhath Puja 2025 )

Back to top button
error: Content is protected !!