एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
विजय सिन्हा संवाददाता अनमोल न्यूज24 गरियाबंद : एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल (Angels Anglo High School) में आयोजित वार्षिक खेल दिवस समारोह 2024 हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में स्कूल के छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त, जनकल्याणकारी योजनाओं की करेंगे मॉनिटरिंग
खेल प्रतियोगिता में छात्रों को चार हाउस – ब्लू, रेड, येलो, और ग्रीन – में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, बैलून रेस, रिले रेस, वॉलीबॉल, 1 मिनट गेम, और जलेबी इन-आउट जैसे खेलों का आयोजन किया गया। छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन खेलों में भाग लिया।

येलो ग्रुप ने मारी बाजी
प्रतियोगिता में येलो ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। ग्रीन ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के दौरान छात्रों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया।
प्राचार्य का प्रोत्साहन और संदेश
स्कूल (Angels Anglo High School) के प्राचार्य स्टेफ़ड बंस ने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष, और टीमवर्क की भावना सिखाते हैं। हार-जीत से ऊपर उठकर खेल में भाग लेना ही असली जीत है।”
उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य छात्रों को खेलों में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
हार-जीत के मायने समझाएं प्राची कुटारे ने
रेड ग्रुप की इंचार्ज प्राची कुटारे ने कहा कि बच्चों को हार और जीत से ऊपर उठकर खेल को समझने और सीखने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों पर जीतने का दबाव न डालें।
संगठन और निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता का आयोजन सभी ग्रुप इंचार्ज द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया।
रेड ग्रुप: प्राची कुटारे और नवलेकर
येलो ग्रुप: अंशु बखरिया और दामेश्वरी मैडम
ग्रीन ग्रुप: उमा मैडम और चूलेश्वरी
ब्लू ग्रुप: शोभा मैम और विमला मैम
निर्णायक मंडल में महेंद्र सिंह राजपूत, चमन साहू, संतोष निराला, निलेश त्रिपाठी, और चिराग नेताम शामिल रहे।
विजेताओं का सम्मान
स्कूल प्रबंधन ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को प्रगति पत्र, मेडल, और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में खेल भावना का विकास किया बल्कि उनकी शारीरिक और मानसिक ताकत को भी प्रोत्साहित किया। यह आयोजन स्कूल (Angels Anglo High School) के छात्रों और प्रबंधन के लिए यादगार साबित हुआ।



