धार्मिक जुलूस के दौरान भगदड़, 7 की मौत!, 30 से अधिक घायल
Goa Stampede : नार्थ गोवा में एक धार्मिक जुलूस के दौरान बड़ी भगदड़ मच गई. आशंका जताई जा रही है कि इस भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य लोग घायल हुए हैं. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी भगदड़ (Goa Stampede) की खबर मिलते ही एक्शन में आ गए. उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और पीड़ित परिवारों का दिलासा दिया.
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे पंजीयन विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ
उत्तरी गोवा के शिरगांव में हर साल श्री लहराई यात्रा निकली जाती है, जिसमें 40 से 50 हजार लोग हिस्सा लेते हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक जगह पर ढलान होने की वजह से भीड़ एक साथ तेज चलने लगी, जिससे वहां भड़दड़ मच गई. इस हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. (Goa Stampede)
यह भी पढ़े :- भारत की ताकत सिर्फ हमारे हथियार ही नहीं…हमारी एकता भी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी



