Love Jihad Case : हिंदू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Bhopal Love Jihad Case Encounter : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं प्रेम-प्रसंग में फंसाकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल कर और लव जिहाद करने के मुख्य आरोपी फरहान के पैर में गोली (Bhopal Love Jihad Case Encounter) लगी है। घायल होने के बाद आरोपी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से झूमाझटकी में उसने हमला कर दिया। पिस्टल छीनने की कोशिश करने के दौरान गोली चल गई, जो फरहान के पैर में गोली लगी।
यह भी पढ़े :- धार्मिक जुलूस के दौरान भगदड़, कम से कम 7 की मौत, 30 से अधिक घायल
बाथरूम के बहाने भागने की फिराक में था आरोपी फरहान
डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने दी जानकारी दी कि आरोपी फरहान बिलकिस गंज में अन्य आरोपी अबरार के साथ रुका था. अशोका गार्डन की पुलिस टीम फरहान को लेकर बिलकिस गंज की ओर रवाना हुई थी. इस दौरान फरहान ने बाथरूम जाने के बहाने पुलिस की गाड़ी रुकवाई. उसके साथ जो स्टाफ उतरा, उनसे फरहान ने पिस्तौल छीनने की कोशिश की. इस छीनाझपटी में एसआई की पिस्तौल से फायरिंग हुई, जिससे फरहान के पैर में गोली लगी. तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल ला कर इलाज कराया जा रहा है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.
क्या है भोपाल लव जिहाद मामला?
फरहान पर आरोप है कि उसने भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को टारगेट कर, उनसे रेप किया और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता रहा. यह मामला 18 अप्रैल को सामने आया था, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में तहरीर दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू की, तो प्राथमिक जांच में पता चला कि फरहान अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग चला रहा था, जो हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था. फरहान और अबरार नाम के ये आरोपी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे थे. (Bhopal Love Jihad Case Encounte)



