Trending

Chief Minister’s face : सीएम पद को लेकर हलचल तेज, दिल्ली में आज बीजेपी की बड़ी बैठक

Chief Minister’s face : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत तीनों राज्यों के वोटों की गिनती में भाजपा (BJP) को बड़ी जीत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज तीन राज्यों के बीजेपी प्रभारियों की दिल्ली में बैठक हो सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर काफी चर्चा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली में मौजूद हैं। इस बैठक में इन राज्यों (मिजोरम सहित) के मुख्या के चयन का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- भाजपा सरकार में कानून का राज चलेगा, गुंडाराज नहीं- बृजमोहन

वहीं मिजोरम इलेक्शन में सत्ताधारी MNF पार्टी चारों खाने चित्त हो गई है। पहली बार चुनाव लड़ रही ZPM पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अब भगवा का परचम लहराने वाले चारों राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हलचल बनी हुई है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष वनलालहमुअका ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार का हिस्सा होगी। वनलालहमुअका ने कहा कि उन्हें राज्य में कम से कम तीन सीट पर पार्टी की जीत का भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम तीन सीट जीतेंगे। हम पांच से ज्यादा सीट पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं.भाजपा जल्द ही बनने वाली नयी सरकार का हिस्सा होगी।’

शीर्ष नेता दिल्ली रवाना

भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जीते हुए सभी भाजपा विधायक एकजुट हुए। यहां भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने एक-एक विधायकों से चर्चा की। उन्हें अपने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करने को कहा। इसके बाद माथुर, मांडविया और नितिन नबीन दिल्ली रवाना हो गए।

इनमें से हो सकते हैं नई सरकार के मंत्री

छत्‍तीसगढ़ में मंत्री के प्रबल दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, केदार कश्यप, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, खुशवंत साहेब, भैयालाल राजवाड़े, पुन्नूलाल मोहिले, दयालदास बघेल, गोमती साय, विजय शर्मा शामिल है।

Related Articles

Back to top button