Google Analytics —— Meta Pixel

वाटिका वृद्धाश्रम गए आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के छात्र, वृद्धजनों को दिए कम्बल, शॉल और फल

Students of Birla School: बलौदाबाजार में आज शनिवार को आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रावन के छात्रों ने शिक्षक आशीष शुक्ला के नेतृत्व में और प्राचार्य संगीत क्रिस्टोफर के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धा श्रम का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें:- सिरपुर-ईको टूरिज्म कोडार को मिल रही पहचान, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान, आप भी कर सकते हैं विजिट 

9 निवास रत वृद्ध जिनमे 7 महिलाएं व 2 पुरुष हैं, उनके सुख दुःख से सजल नेत्रों से रूबरू हुए। उनके परिजनों द्वारा उन्हें त्याग दिए जाने की व्यथाकथा सुन छात्र छात्राएं भाव विभोर हुईं। विद्यार्थियों ने स्वयं द्वारा लाये कम्बल,शॉल व स्वेटर अपने हाथों से उन्हें सौंपे। शाला की ओर से राशन,फल,बिस्कुट प्रदान किया। सबके बीच केक काटा गया व सभी को विद्यार्थियों ने केक खिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित वृद्धाश्रम परिवार ने भगवत भजन का सस्वर पाठ किया। (Students of Birla School)

Back to top button
error: Content is protected !!