Google Analytics —— Meta Pixel

कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान 100 से ज्यादा स्टूडेंट घायल, BJP अध्यक्ष नड्डा ने ममता सरकार पर बोला हमला

Students Protest in Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-हत्या मामले को लेकर छात्रों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया, जिन्हें रोकने के लिए सरकार ने 6 हजार पुलिसकर्मियों को सड़कों पर उतार दिया, जिन्होंने हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया। साथ ही छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इस दौरान वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया। वहीं बैरिकेडिंग पर ग्रीस भी लगाई गई थी। इसके बाद भी छात्र आगे बढ़े। हालांकि सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : काम में लापरवाही बरतने वाले जल जीवन मिशन के 5 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन चलाई, जिससे 100 से ज्यादा छात्र और 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं 100 से ज्यादा छात्रों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है, जिसके विरोध में भाजपा ने कल 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। हालांकि ममता सरकार ने कहा कि कल बंद नहीं रहेगा। अगर सरकारी कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ नाम दिया था, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की थी। (Students Protest in Kolkata)

इधर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता से पुलिस की बर्बरता की तस्वीरों ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों को महत्व देने वाले हर व्यक्ति को नाराज कर दिया है। दीदी के पश्चिम बंगाल में बलात्कारियों और अपराधियों की मदद करना मूल्यवान है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए बोलना अपराध है। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रेप और हत्या के मामले को लेकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने कहा कि शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह की हिंसा की। (Students Protest in Kolkata)

उन्होंने कहा कि हमने इस संवैधानिक आंदोलन को कुचलने के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कल 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। जनता से हमारी अपील है कि वे इस हड़ताल में शामिल हों। हमारी मांग है कि छात्रों को छोड़ दिया जाए। छात्रों के आंदोलन पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि साफ है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं और वे पुलिस, प्रशासन का इस्तेमाल करके इस छात्र आंदोलन को बंद करना चाहती हैं। अगर वे नहीं डरतीं तो लाठी चार्ज, टियर गैस, आदि का इस्तेमाल नहीं करवाती। यह अन्याय नहीं चलेगा। ममता बनर्जी को जिस जनता ने सिंहासन पर बैठाया है और वे उसका ही अपमान कर रही हैं? (Students Protest in Kolkata)

Back to top button
error: Content is protected !!